खबर शेयर करें 👉
नैनीताल।  मल्लीताल अल्मा लॉज निवासी एक महिला ने खांसी के सिरप के स्थान पर सैनिटाइजर पी लिया । जिससे उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन बीडी पांडे चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को भर्ती कर लिया वह खतरे से बाहर है । बताया गया है कि आल्मा लॉज स्प्रिंगफील्ड निवासी  रुकमणी  देवी 65 बीते कुछ दिन से खांसी की दवाई ले रही थी, वही शनिवार को महिला ने खांसी की दवाई समझकर गलती से सेनेटाइजर का सेवन कर लिया। जिससे उन की हालत बिगड़ने लगी ओर परिजन तुरन्त महिला को उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल लाये जहां डॉक्टरों ने तत्काल ऑक्सीजन देकर उपचार प्रारंभ किया। आपातकालीन सेवा में मौजूद डॉ दीपिका लोहनी ने बताया कि महिला ने गलती से सेनेटाइजर का सेवन कर लिया था, जिसको अस्पताल में भर्ती किया गया है।

You missed

You cannot copy content of this page