खबर शेयर करें 👉

भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा आज दिनांक 03 अगस्त, 2025 को जारी किये गये मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक दिनांक 04.08.2025 को जनपद के अनेक स्थानों पर भारी से अत्यत्न भारी वर्षा हेतु “ऑरेंज एलर्ट” की चेतावनी जारी की गयी है जिससे जनपद अन्तर्गत क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के अति तीव्र दौर होने की संभावना व्यक्त की गई है। वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा/भारी वर्षा हो रही है। जिसके फलस्वरूप जनपद क्षेत्रान्तर्गत नदियों/नालों/गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की संभावना हैं एवं संवेदनशील स्थलों में भू-स्खलन होने की सम्भावना है जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। तद्‌क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 04.08.2025 (सोमवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते है।

ALSO READ:  100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता: शुक्रवार को हुए रोमांचक मुकाबले, यंगमैन हॉकी क्लब रामपुर,रोहिला टाईगर रामपुर व एन ई आर झांसी ने जीते कड़े मुकाबले ।

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी एलर्ट को देखते हुए दिनांक 04.08.2025 (सोमवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

ALSO READ:  वीडियो --: आई.जी.कुमाऊं एवं एसएसपी नैनीताल ने स्वयं फील्ड में उतरकर कैंची धाम के स्थापना दिवस समारोह की व्यवस्थाओं की संभाली कमान, कैंची मार्ग में भारी पुलिस बल तैनात,कई सेक्टरों में बांटा गया कैंची धाम मार्ग,

विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही अम्ल में लाई जाएगी।

दिनांक-

ह०/(वन्दना) जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष,

जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,

You missed

You cannot copy content of this page