खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखंड हाईकोर्ट में 27 व 28 मार्च को अवकाश घोषित किया गया है । इन दो अवकाशों के बदले हाईकोर्ट 24 अगस्त शनिवार व 21 सितम्बर शनिवार को खुला रहेगा ।

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश के निर्देश के क्रम में रजिस्ट्रार जनरल की ओर से बुधवार को इस आशय का नोटिफिकेशन जारी हुआ है ।

ALSO READ:  न्याय पंचायत खुर्पाताल की स्वास्थ्य सेवाओं की कमी व अन्य समस्याएं कैबिनेट मंत्री खजान दास के समक्ष रखी,

 

बता दें कि पर्वतीय क्षेत्र में 26 मार्च को होली है और 26 मार्च को होली मनाने के बाद दूर दराज क्षेत्रों से अधिवक्ताओं व अन्य का 27 मार्च को कोर्ट पहुंचना मुश्किल हो रहा था । इस कारण हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल पिछले दिनों मुख्य न्यायधीश से मिला था और उन्हें इस सम्बंध में अवगत कराया था । अब हाईकोर्ट होली व गुड फ्राइडे के मौके पर पूरे हफ्ते बन्द रहेगा ।

You cannot copy content of this page