खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । विगत 20 वर्षों की भाँति इस बार भी ‘नयना ज्योति समिति’ द्वारा एल.वी. कृष्णा फाउंडेशन दिल्ली एवं अंधता निवारण समिति नैनीताल के सहयोग से 8 जनवरी 2023 को नैनीताल में निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में वैशाली (गाजियाबाद) के सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. विनोद तिवारी तथा उनकी टीम द्वारा 8 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से परमा शिवलाल दुर्गा साह धर्मशाला, तल्लीताल में रोगियों की आँखों का परीक्षण किया जायेगा तथा उन्हें आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेंगी।

ALSO READ:  नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के सचिव व जी एम कुमाऊं मंडल विकास निगम बदले गए ।

विगत दो वर्षों में कोविड 19 के कारण नेत्र शिविर के आयोजन में व्यवधान हो गया था इस वर्ष भी कोरोना प्रतिबंधों को देखते हुए मोतियाबिंद के ऑपरेशन के शिविर स्थगित किये जा रहे हैं एवं यह निर्णय लिया गया कि जिन रोगियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन की सलाह दी जायेगी उनके निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था तिवारी आई सेंटर, नोएडा में ‘नयना ज्योति समिति’ द्वारा की जायेगी।

ALSO READ:  देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ नैनीताल का वार्षिक चुनाव 14 जून को, अमित सहदेव बने मुख्य चुनाव अधिकारी

शिविर में समस्त प्रकार के नेत्र रोगों जैसे कालामोतिया, सफेदमोतिया, भेंगापन, दृष्टिदोष व पर्दे की बिमारी आदि समस्त बिमारियों का निदान किया जायेगा व निःशुल्क सलाह व दवायें दी जायेंगी। डॉ. विनोद तिवारी के साथ डॉ. नवीन शर्मा, डॉ संजय श्रीवास्तव, डॉ. प्रवीण मोंगरे भी इस शिविर में उपस्थित रहेंगे।

 

विनोद पाण्डे, सचिव ।

 

You missed

You cannot copy content of this page