खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । संगीत विभाग डी एसबी परिसर द्वारा  कंसर्ट सीरीज के अंतर्गत संगीत विभाग में  शास्त्रीय संगीत प्रस्तुत किये गए ।

  इस कार्यक्रम में चित्रांक पंत  शोध छात्र ने तबले पर तीन ताल प्रस्तुत की जिसमें गौरव बिष्ट ने संगत की । अलंकार मर्तोलिया ने राग जौनपुरी , राग शुद्ध सारंग ,उस्ताद बड़े गुलाम अली पर आधारित “आए  ना बालम” प्रस्तुत किया । अमन महाजन ने  तबले पर तथा हारमोनियम पर सिद्धांत नेगी ने संगत की। मुख्य अतिथि  परिसर के कार्यकारी निदेशक प्रो. संजय पंत ने सभी की प्रसंशा की।
    इस मौके पर  डॉ0 गगन होती ,डॉ0 अशोक कुमार ,डॉ0 निधि वर्मा ,प्रो0 ललित तिवारी,प्रो0 सुषमा टम्टा ,प्रो0 नीलू लोधियाल  सहित अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page