खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी । एम आई ई टी और अमर उजाला द्वारा सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह में   राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की प्रोफेसर रश्मि पन्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2023 सम्मान से नवाजा गया ।

 

प्रोफेसर पंत द्वारा 50 रिसर्च पेपर और तीन पुस्तक सहित कई सेमिनार और कॉन्फ्रेंस में शोध पत्र प्रस्तुत किए गए हैं और साथ ही कई कार्यशालाएं और सेमिनारों का आयोजन भी कराया गया है । प्रो. रश्मि पंत ने युवाओं की मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कई कार्यक्रम करवाए हैं जो आज युवाओं और समाज की पहली आवश्यकता है । साथ ही उनके द्वारा नशा मुक्ति उत्तराखंड में नोडल अधिकारी के रूप में भी कार्य किया जा रहा हैl इसके अलावा उन्हें इससे पूर्व उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है ।

ALSO READ:  दुःखद -: नैनीताल में वर्षों तक पत्रकार रहे अनिल बडोला का निधन,लंबे समय से अस्वस्थ थे अनिल बडोला,

 

2019 मे उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में बेस्ट रीजनल डायरेक्टर अवार्ड भी उनको प्राप्त हुआ है । पूर्व में उनको उत्तराखंड गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया गया है । उन्होंने विगत वर्ष उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में कुलसचिव के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की ।  कुटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, महासचिव डॉक्टर विजय कुमार ने प्रो. रश्मि पंत सहित अन्य पुरुस्कृत प्राध्यापको को बधाई दी है ।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची - निवेदिता कुकरेती बनी आई जी कुमाऊं, उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले, आईजी और एसपी स्तर पर जिम्मेदारी बदली

You missed

You cannot copy content of this page