खबर शेयर करें 👉

देहरादून । रुलेक संस्था के संयोजक पद्मश्री अवधेश कौशल का मंगलवार की सुबह देहरादून के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया । वे करीब 83 वर्ष के थे । पर्यावरण व सामाजिक मुद्दों में उनके द्वारा लड़ी गई कई लड़ाइयों के लिये उन्हें याद रखा जाएगा । पर्यावरण व सामाजिक मामलों में उनकी  ओर से दायर जनहित याचिकाएं उत्तराखण्ड हाईकोर्ट में भी विचाराधीन हैं ।

ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

मसूरी क्षेत्र की चुना भट्टियों को बंद कराने में उन्होंने लम्बा संघर्ष किया । पूर्व मुख्यमंत्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं व भत्तों को लेकर वे हमेशा मुखर रहे । उनकी जनहित याचिका में हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेशों के बाद उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्रियों से उनके आवास खाली कराए गए और आवास भत्तों की वसूली भी हुई । हाईकोर्ट में उनके इस मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता कार्तिकेय एच गुप्ता ने अवधेश कौशल के निधन पर शोक व्यक्त किया है ।

ALSO READ:  बेतालघाट मेले में हुआ भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जोरदार स्वागत, रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई ।

You missed

You cannot copy content of this page