खबर शेयर करें 👉

सांसद अजय भट्ट थे मुख्य अतिथि ।

नैनीताल । लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं  के सहयोग से रविवार को डी एस ए ग्राउंड में पागल जिमखाने का आयोजन किया गया ।

    कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नैनीताल के सांसद अजय भट्ट द्वारा किया गया । अजय भट्ट ने पागल जिमखाना  कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा  इस प्रकार के आयोजन आपस में मेलजोल एवं सौहार्द बढ़ाते हैं । उन्होंने लेकसिटी वेल्फेयर क्लब के कार्यों की खूब सराहना की ।
   प्रतियोगिता में मुख्यतः ईंट रेस, चम्मच रेस, सुई धागा रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, धुन पहचानो, खजाना ढूंढो, रस्सी खींच, बोरा रेस, बुनाई प्रतियोगिता, मटका रेस आदि मनोरंजक कार्यक्रम हुए ।
   प्रतियोगिता में विधायक सरिता आर्य, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी, उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक, उप जिलाधिकारी कालाढूंगी विपिन पन्त, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के प्रधानाचार्य कर्नल विजय डंगवाल, क्लब की अध्यक्ष आभा शाह, कार्यक्रम संयोजक प्रगति जैन, सरिता त्रिपाठी, रमा भट्ट, रोमा भट्ट, हेमा भट्ट, रानी शाह,  कंचन जोशी, दीपा पांडे, कविता त्रिपाठी, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, जीवंती भट्ट, दिव्या शाह, मधुमिता, रेखा जोशी, रेखा पन्त, अमिता शाह, दया कुंवर, अनुराधा भट्ट, नीलम गुप्ता आदि रहे । कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट, डॉ. मोहित सनवाल और शैलेंद्र चौधरी चौधरी ने किया ।
विजेताओं की सूची -:
ALSO READ:  पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण मिलने पर कुमाऊं विश्व विद्यालय ने उनके सम्मान में किया भव्य समारोह का आयोजन, इस सम्मान से अभिभूत हुए श्री कोश्यारी ।

You missed

You cannot copy content of this page