खबर शेयर करें 👉

नैनीताल।  धनतेरस पर्व की धूम के बीच क्षेत्र में सनसनी फैल देने वाली खबर सामने आई है जिसमें कैंचींधाम आश्रम के समीप शुक्रवार रात एक निजी होटल गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई ।

 

बताया गया है कि होटल में बैठे लोंगों में लाइसेंसी  बंदूक को लेकर वार्ता चल रही थी। अचानक उक्त असलहे की खींचातानी में गोली चल गई। गोली, बेतालघाट निवासी टैक्सी चालक 36 वर्षीय आनंद सिंह के गले में लग गई।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड क्रांति दल के 47 वें स्थापना दिवस पर "उत्तराखंड राज्य की अवधारणा के कितने पास कितने दूर" विषय पर हुआ गोष्ठी का आयोजन,

अत्यधिक रक्त स्राव से आनंद की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जानकारी के आधार पर उक्त हथियार को बरामद कर लिया।

 

बताया जा रहा है कि उक्त असला रमेश किरौला के नाम दर्ज है, जिसके बच्चों को आनंद स्कूल लाता ले जाता था।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने दिल्ली जंतर मंतर में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, विभिन्न संगठनों ने किया जुलूस प्रदर्शन ।

 

एस.पी.क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम नमूने ले रही है और घटना में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा जाएगा और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

You missed

You cannot copy content of this page