खबर शेयर करें 👉

खेल मैदान में पालिका कर्मी व कुछ युवकों में झड़प  के बाद एक युवक ने पालिका के संविदा कर्मी के दाहिने कंधे से तमंचा सटा कर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने घायल को रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर घायल राजकुमार को काशीपुर के निजी अस्पताल में रिफर किया गया है। घटना पुराने  विवाद को लेकर बतायी जा रही है। एसपी  सिटी क्राइम डा. जगदीश चंद्र ने रामनगर कोतवाली परिसर में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि  सोमवार की दोपहर लगभग 1 बजे गोली लगने एक से घायल राजकुमार पुत्र सुरेश लाल बम्बाघेर,  पप्पी सागर, उसका भाई चंदन व कुछ अन्य युवक खेल मैदान पर आपस में लगा बातचीत कर रहे थे। युवक आपस में दोस्त हैं। युवकों में पुराने विवाद को लेकर हाथापाई होने लगी। अचानक चंदन ने राजकुमार के दाहिने निर्देश कंधे से 12 बोर के तमंचा सटा कर गोली मार दी। उन्होंने बताया कि राज कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के पिता सुरेश लाल की तहरीर के आधार पर आरोपी पप्पी उसका भाई चंदन पर 307 आईपीसी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास चल रहा है। बताया कि पप्पी पर कई मुकदमें दर्ज हैं। वह हिस्ट्रीशिटर भी है। उस पर कई मुकदमें हैं, जबकि गोली मारने  वाले चंदन पर भी दो मुकदमे कोतवाली रामनगर में हैं। चंदन को हाथीडंगर के पास से पकड़ा है। उसके पास से 12 बोर तमंचा, एक खोला व दो जिंदा कारतूस बरामद किया है।  बताया कि अन्य युवकों पता लगाया जा रहा है।  एसपी सिटी क्राईम डा. जगदीश चंद्र ने बताया  कि एमपी इंटर कॉलेज के मैदान मे पुलिस की  गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। रामनगर में में लगातार बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए पुलिस को सतर्क रहने और घटनाओं को अंजाम देने वालों को सख्ती से पेश आने  निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों  को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

You missed

You cannot copy content of this page