खबर शेयर करें 👉

गुरुवार की शाम पेरिस ओलंपिक में हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक के लिये भारत व स्पेन के बीच हुए मुकाबले में भारत ने स्पेन को पराजित कर कांस्य पदक जीत लिया है । भारत की इस जीत में हरमनप्रीत सिंह व गोलकीपर श्रीजेश का अहम योगदान रहा ।

इस प्रतियोगिता के पहले हॉफ में दोनों टीमें बिना गोल के बराबरी पर थी । लेकिन दूसरे हॉफ के शुरू में ही स्पेन को पेनाल्टी शूट आउट मिला जिसे गोल में बदलने में स्पेन ने कोई गलती नहीं की । इस हॉफ के आंखिरी क्षणों में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला । जिसे हरमनप्रीत ने गोल में बदल दिया ।  मध्यांतर के बाद भारत को मिले पेनाल्टी कॉर्नर को हरमनप्रीत सिंह ने पुनः गोल में बदला । इस दौरान भारत के स्टार गोलकीपर श्रीजेश ने स्पेन के कई हमले नाकाम किये ।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने कोटाबाग के गांवों में किया व्यापक जनसंपर्क, महिलाओं संग खेत में की धान रोपाई ।

आंखिरी हॉफ में दोनों टीमों ने ताबड़तोड़ हॉकी का प्रदर्शन किया । इस दौरान श्रीजेश ने सर्वश्रेष्ठ गोलकीपिंग का प्रदर्शन जारी रखते हुए कई गोल बचाये । अंतिम क्षणों में स्पेन ने भारत पर जोरदार हमले किये । जिनका भारतीय क्षेत्र रक्षकों ने जोरदार बचाव किया ।

ALSO READ:  देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘द डिवाइन मदर’ को मिला सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार ।

 

You missed

You cannot copy content of this page