खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । लोक निर्माण विभाग मौना रामगढ़ में सेवारत कर्मचारी नेता धन सिंह लटवाल एवं भैरव दत्त जोशी आज अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए । उनके सम्मान में आज मौना गैंग हेड में विदाई समारोह आयोजित हुआ । जिस के मुख्य अतिथि रघुवीर सिंह बिष्ट थे । जबकि समारोह की अध्यक्षता नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के मुख्य संयोजक गिरीश जोशी ने की । पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष  पुष्कर सिंह नयाल ,सेवानिवृत्त कर्मचारी भवानी सिंह,  धन सिंह बिष्ट, रूप सिंह, दीवान सिंह बिष्ट एवं कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी, उनके मित्रगण व कर्मचारी समारोह में उपस्थित थे। विदाई समारोह के बाद सेवानिवृत हुए धन सिंह व भैरव दत्त जोशी को खुली जीप में बैठाकर शोभा यात्रा के साथ उनके आवास तक  पहुंचाया गया । इस मौके पर कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष  महेंद्र सिंह बिष्ट ने सेवानिवृत दोनों कर्मचारी साथियों के सुखी भविष्य व दीर्घायु जीवन की कामना की । संगठन के मुख्य संयोजक गिरीश जोशी ने  धन सिंह लटवाल व भैरव दत्त जोशी द्वारा कर्मचारी संगठन की एकता को बनाए रखने के लिए उनका धन्यवाद अदा किया गया। सेवानिवृत दोनों कर्मचारियों ने इस सम्मान के प्रति सभी जनों के प्रति आभार जताया ।

You missed

You cannot copy content of this page