खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल के निकट पाईंस गधेरे में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है । पाईंस के पास रोड में एक स्कूटी मिलने से यह शव निगलाट निवासी मुकेश टम्टा का होना बताया जा रहा है । मुकेश से परिजनों का सम्पर्क नहीं हो पा रहा था । जिस कारण वे उसकी ढूंढ खोज कर रहे थे ।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने युवाओं और स्थानीय लोगों से की मुलाकात, जनसमस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन, लेकसिटी वेलफेयर क्लब द्वारा नैनीताल क्लब में आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में लिया हिस्सा,

पुलिस सूत्रों के अनुसार आज दोपहर में पाईंस गधेरे में एक स्कूटी मिली । जो निगलाट निवासी मुकेश टम्टा पुत्र प्रकाश चन्द्र की बताई गई । जिसकी सूचना पुलिस को दी गई और गधेरे में ढूंडखोज करने पर वहां मुकेश की लाश बरामद हुई । पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है । पुलिस इस घटना के बारे में पूछताछ कर रही है ।

You missed

You cannot copy content of this page