खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जिला एवं सत्र न्यायधीश नैनीताल हरीश गोयल के पिता व जाने माने वरिष्ठ अधिवक्ता,फतेह चंद गोयल निधन हो गया है । वे गाजियाबाद में रहते थे । वे अपने पीछे तीन पुत्रों हरीश गोयल,पवन गोयल व संदीप गोयल का परिवार रोता बिलखता छोड़ गए हैं । उनकी अंतिष्टि आज शनिवार को गाजियाबाद में की जा रही है । उनके निधन की सूचना के बाद जिला बार एसोसिएशन ने शोक व्यक्त करते हुए शोक प्रस्ताव पारित किया है । अधिवक्ता आज न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे ।

ALSO READ:  नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने के हाईकोर्ट के आदेश में क्या क्या निर्देश थे, ऋषिकेश क्यों आया चर्चा में, कैसे शुरू हुआ हाईकोर्ट शिफ्टिंग का मुद्दा, पढ़े यह संक्षिप्त विवरण ।

 

जिला जज श्री गोयल के पिता के निधन पर सुशील कुमार शर्मा जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी भुवन जोशी, अध्यक्ष भगवत प्रसाद, सचिव दीपक रुवाली, हरिशंकर कंशल, ज्योति प्रकाश, मानसिंह बिष्ट, बहादुर पाल,  अखिल साह, अखिलेश शाह हरीश पांडे, डी एस मनराल, मनीष जोशी, संजय बिष्ट, गौरव, जयंत नैलवाल, हरेंद्र बिष्ट आदि ने शोक व्यक्त किया है ।

ALSO READ:  क्या यह नैनीताल की बड़ी समस्या थी ? 1 अगस्त से तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक वाहनों में हॉर्न के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंधित, जिलाधिकारी ने पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश,

 

You missed

You cannot copy content of this page