खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मल्लीताल से 8 अक्टूबर की सुबह एक नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोपी देब सिंह बिष्ट को मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है । जिसे सोमवार को हल्द्वानी स्थित विशेष न्यायाधीश पॉक्सो की अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है ।

ALSO READ:  लेकब्रिज चुंगी का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान, जांच समिति गठित कर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट ।

मल्लीताल कोतवाली से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग किशोरी का आज मेडिकल हुआ और उसकी हल्द्वानी में चाइल्ड हेल्प केयर के सदस्यों ने काउंसिलिंग की । जिसके बाद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है ।

ALSO READ:  युवाओं के आंदोलन के समर्थन में हाईकोर्ट के कई अधिवक्ताओं ने की बैठक, देहरादून में एक पेपर लीक होने पर जताई हैरानी ।

पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार हुआ युवक एक राजनीतिक पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता व नैनीताल का महामंत्री रह चुका है ।

You missed

You cannot copy content of this page