खबर शेयर करें 👉

विधान सभा चुनाव को देखते हुए पुलिस द्वारा चलाये गए चेकिंग अभियान के दौरान रुद्रपुर में 1.30 करोड़ की हेरोइन व स्मैक बरामद की है । हेरोइन 1.03 किलो व स्मैक की मात्रा 31.17 ग्राम बताई गई है । गिरफ्तार किये गए तीन लोगों में दो लोग 24 परगना पश्चिम बंगाल व एक व्यक्ति गदरपुर का बताया गया है ।

ALSO READ:  नैनीताल में दोपहिया वाहनों से प्रवेश शुल्क वसूलने पर रोक, शहरी विकास मंत्री राम सिंह कै ड़ा ने जारी किए निर्देश, विधायक सरिता आर्य सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने किया आभार व्यक्त ।

एस एस पी उधमसिंहनगर के अनुसार फ्लाईओवर काशीपुर रोड के पास चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल संख्या यू के 06,ए एस 6011 में सवार पश्चिम बंगाल निवासी विश्वजीत मजूमदार,खोकन गोलदार व गदरपुर निवासी शुभाकर विश्वास से शक के आधार पर पूछताछ की गई तो उनसे भारी मात्रा में हेरोइन व स्मैक बरामद हुई । जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । बताया गया है कि यह हेरोइन पश्चिम बंगाल से लाई गई थी । जिसे कुमाऊं के विभिन्न शहरों के अलावा समीपवर्ती उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बेची जाती थी ।

You missed

You cannot copy content of this page