खबर शेयर करें 👉

प्रेस विज्ञप्ति ।

25अक्टूबर को वीकेण्ड के दौरान यात्रा रूट में वाहनों का दबाव अधिक होने पर पर्यटक/भारी वाहनों हेतु यातायात /डायवर्जन प्लान

नैनीताल व ज्योलिकोट से कैंचीधाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को भवाली सेनिटोरियम में पार्क कर पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ .भुवन चंद्र आर्य ने सोमवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोटाबाग ब्लॉक के दूरस्थ गांवों में जन संपर्क किया ।

भीमताल से कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को विकास भवन में पार्क कर पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा।

हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन भीमताल रोड से खुटानी से मुक्तेश्वर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

ALSO READ:  टी ई टी,परीक्षा के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट का फैसला शिक्षकों के खिलाफ आने से शिक्षकों में बेचैनी का माहौल, आंदोलन की रणनीति पर हुई चर्चा ।

आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि का आवागमन सुचारू रहेगा।

 

अल्मोड़ा/रानीखेत/बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जाने वाले भारी वाहन क्वारब से रामगढ़, मुक्तेश्वर से खुटानी होते हुए भीमताल से अपने गंतव्य को जाएंगे।

You cannot copy content of this page