खबर शेयर करें 👉
नैनीताल।  रविवार को वाहनों की चेकिंग के दौरान तल्लीताल माल रोड में जू को जाने वाली सड़क के पास गाड़ी के काग़ज़ न होने पर ट्रैफ़िक सिपाही और पर्यटक के बीच विवाद हो गया।पर्यटक ने पुलिस सिपाही पर मारपीट का आरोप लगाया है,वही पुलिस कर्मचारी ने
पर्यटक पर अपशब्दों करने का आरोप लगाया है।मामले की जानकारी पर सी ओ विभा दीक्षित ने पर्यटक को जिला चिकित्सालय में मेडिकल के लिए भिजवाया।पर्यटक मोहर सिंह यादव बुलन्दशहर निवासी है।सी ओ विभा दीक्षित ने बताया कि ट्रेफ़िक पुलिस सिपाही अमित कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जाँच की जा रही है।

You cannot copy content of this page