खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन के 19 मई को होने वाले चुनाव में इस बार कुल 273 पंजीकृत अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे ।

मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन में नये अधिवक्ताओ के पंजीकरण के साथ ही इस वर्ष कुल 273 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग  चुनाव में करेंगे । वर्ष 2021 के चुनाव में कुल 326 अधिवक्ता पंजीकृत थे । जिसमेें से 255 अधिवक्ताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था । पंजीकरण की अंतिम तिथि 6 मई के बाद इस वर्ष कुल 273 अधिवक्ता जिला बार में पंजीकृत हुए हैं।

ALSO READ:  झटका -: जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशान्त जोशी की अदालत ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

ज्ञात हो कि जिला बार के चुनाव दो वर्ष बाद हो रहे हैं । पिछली कार्यकारणी के कार्यो के चलतेे जिला बार की आम सभा में कार्यकारणी को एक वर्ष का विस्तार दे दिया गया था जो पिछले माह समाप्त हो गया है। इस दौरान सह निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता बीके सांगुड़ी,ओंकार गोस्वामी व प्रमोद बहुगुणा, शिवांशु जोशी मौजूद रहे ।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची - निवेदिता कुकरेती बनी आई जी कुमाऊं, उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले, आईजी और एसपी स्तर पर जिम्मेदारी बदली

You missed

You cannot copy content of this page