खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मल्लीताल शेरवानी लॉज के निकट वैभरली कम्पाउंड स्थित बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर शुक्रवार की सुबह फूंक गया । जिसके बाद आज दूसरे दिन भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी । जिससे पूरे इलाके में बिजली ठप हो गई । इस ट्रांसफार्मर को विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर में ठीक कर दिया था । किंतु अपरान्ह में ट्रांसफार्मर फिर फूंक गया जिसे ठीक नहीं किया जा सका ।

ALSO READ:  झटका -: जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशान्त जोशी की अदालत ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

विद्युत विभाग के उप खण्ड अधिकारी पर्यंक पांडे ने बताया कि नया टांसफार्मर हल्द्वानी से मंगाया गया था।  जो रात में नैनीताल पहुंचा । लेकिन रात दस बजे जब उसे चालू किया गया तो वह भी फूंक गया । अब  एक और नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया है ।जिसके यहां पहुंचने के बाद ही विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकेगी । ट्रांसफार्मर के दोपहर बाद तक यहां पहुंचने की संभावना है ।

ALSO READ:  नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी चालक टेक चंद का आकस्मिक निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक की लहर ।

You missed

You cannot copy content of this page