खबर शेयर करें 👉

मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज महाकुंभ में अमृत स्नान के लिये पहुंचे करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने व बुधवार की सुबह हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत हुई है और 100 से अधिक लोग घायल हैं । जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है ।

बुधवार की शाम अमृत स्नान का मुहूर्त समय समाप्त होने के बाद पत्रकारों से वार्ता में डी आई जी मेला वैभव कृष्ण व मेलाधिकारी विजय आनन्द ने बताया कि मृतकों में 25 की शिनाख्त हो गई है और 5 अन्य की शिनाख्त होनी बांकी है । उन्होंने बताया कि घटना संगम के समीप बेरिकेट टूटने के बाद मची भगदड़ से हुई । भगदड़ में  रास्ते के किनारे बैठे लोग कुचल गए ।

ALSO READ:  भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के दो फुटबॉल खिलाड़ियों का पुणे पायनियर फुटबॉल क्लब प्राइवेट लिमिटेड में चयन

उन्होंने बताया कि यात्रियों की मदद के लिये हेल्प लाइन नम्बर 1920 जारी किया गया है ।

इधर शायं को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने घटना पर दुःख जताते हुए कहा कि इस मामले की न्यायिक जांच कराई जाएगी । उन्होंने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये के मुवावजे की घोषणा की । बताया कि घायलों में अधिकांश को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है और 36 घायलों का इलाज चल रहा है ।

ALSO READ:  वीडियो --: प्रशासनिक आदेश से नहीं हो सकती उत्तराखण्ड हाईकोर्ट शिफ्टिंग, उत्तराखण्ड आंदोलनकारी अधिवक्ता संघ के तत्वाधान में हुई अधिवक्ताओं की बैठक, राज्य की मूल अवधारणा का सम्मान करना हो नैतिक कर्तव्य,

You missed

You cannot copy content of this page