नैनीताल । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ.मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में थर्टी फर्स्ट तथा नव वर्ष के जश्न को शानदार और सुरक्षित और यादगार बनाने में जुट गई है । नैनीताल पुलिस, यात्रियों की सुरक्षा का रख रही विशेष ध्यान, ड्रोन कैमरे के माध्यम से सम्पूर्ण क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।
यातायात के दबाव को देखते हुए रूसी तथा नारायण नगर से शटल सेवा का संचालन किया जा रहा है और जनपद की सीमाओं में सघन चेकिंग की जा रही है ।
एस एस पी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत नैनीताल व समस्त पर्यटक स्थलों भारी संख्या में पुलिस का प्रबन्ध किया गया है । साथ ही एसपी नैनीताल/ यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा को यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने तथा एसपी संचार रेवाधर मठपाल को ड्रोन से समस्त क्षेत्र निगरानी कर जाम रहित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
एसपी नैनीताल/ यातायात डॉ जगदीश चंद्रा द्वारा सभी पार्किंग एरिया, बैरियरों तथा अन्य ड्यूटियों का निरीक्षण कर निर्बाध यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा रहा है।
एस एस पी का कहना है कि सैलानी जब यहां से वापस जाएं तो अपने साथ सुरक्षित सफर की सुनहरी यादें लेकर जाएं । लेकिन जश्न की आड़ में हुड़दंग बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, हुड़दंग कर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
नैनीताल में यातायात के दबाव को देखते हुए नारायण नगर, रूसी 1, रूसी 2 तथा मस्जिद तिराहा से शटल सेवा संचालित की जा रही है।
समस्त एरिया की निगरानी की जा रही है, ताकि कहीं पर भी जाम की स्थिति होने पर यातायात को सुचारू कराया जा सके।
सैलानियों की सुरक्षा तथा निर्बाध यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत कड़े पुलिस प्रबन्ध किए गए हैं। पुलिस द्वारा जनपद की सीमा में ही समस्त वाहनों की चैकिंग की जा रही है। यात्रियों की सुविधानुसार जगह जगह दिशा सूचक बोर्ड लगाए गए हैं।
बताया कि कैंची धाम में अधिक मात्रा में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं, पुलिस बल द्वारा यातायात सुचारू करते हुए श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जा रहे है।


