खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। सुखाताल स्थित एशडेल स्कूल के तालीम कक्ष में ‘आदर्श रामलीला एवं जन कल्याण समिति’ की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी पारंपरिक कुमाऊँनी रामलीला के भव्य आयोजन, कलाकारों की तालीम और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 1 अगस्त 2026 से सुंदरकांड पाठ के साथ रामलीला की तालीम का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा, जिसके बाद हर दिन शाम को नियमित रूप से रिहर्सल आयोजित की जाएगी।

ALSO READ:  लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों को किया नमन, देशभक्ति गीतों से गूंजा दर्शनघर

 

​इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें उपाध्यक्ष हेमलता पांडेय व लता मेहरा, गिरिजा शंकर पंत, संस्कृत सचिव नासिर अली, सांस्कृतिक सचिव  मुकेश धस्माना, कोषाध्यक्ष  अमिताभ साह, उप सचिव  करन साह, युवा प्रभारी  जयवर्धन चंद्र,  दया बिष्ट शामिल थे।  साथ

बैठक में  हेमा साह,  गीतांजलि भट्ट,  विनीता भट्ट, शिवेश कुमार, अभिनव मेहरा और शास्त्री जी (ताऊ) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर आयोजन को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
​समिति ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से इस सांस्कृतिक महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

ALSO READ:  नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नरेश पाण्डे की जमानत याचिका पर विशेष न्यायधीश एफ टी एफ सी पॉक्सो ने की सुनवाई, नरेश पांडे को नहीं मिली जमानत ।

 

पदाधिकारियों ने कहा कि रामलीला समाज को जोड़ने और आपसी सद्भाव बढ़ाने का एक बेहतरीन माध्यम है। ऐसे में जो लोग सामाजिक विकास, समाज सेवा और सांस्कृतिक संरक्षण में विश्वास रखते हैं, वे भी इस आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से आपसी सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ अपनी समृद्ध कुमाऊँनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और इस भव्य आयोजन को सफल बनाने का सादर अनुरोध किया है।

You missed

You cannot copy content of this page