खबर शेयर करें 👉

पतलोट(नैनीताल) । राष्ट्रीय जल मिशन के अंतर्गत आज राजकीय महाविद्यालय पतलोट ( नैनीताल) में प्राचार्य डॉक्टर जी. एस. यादव द्वारा सभी विद्यार्थियों को जल संरक्षण व जल के विवेकपूर्ण उपयोग हेतु ‘जल शपथ’ दिलाई गई l

ALSO READ:  हाईकोर्ट न्यूज -: सहायक अध्यापक एल टी ग्रेड, की नियुक्ति से संबंधित एकलपीठ का आदेश मानेगा यू के एस एस एस सी, खंडपीठ में दायर विशेष अपीलें वापस ली आयोग ने ,

इस अवसर पर डॉक्टर जी. एस. यादव द्वारा जल शक्ति अभियान ‘कैच द रेन’ को प्रयोग में लाने तथा निजी व सामाजिक स्तर पर जल संरक्षण हेतु अपने आसपास सब को प्रेरित करने की बात कही गईl इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं, प्राध्यापक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page