खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जिलाधिकारी वन्दना के निर्देश पर नैनीताल के आधा दर्जन चौराहों का चौड़ीकरण हो रहा है । इस क्रम में अब तक तल्लीताल चौराहे के चौड़ीकरण का काम काफी हद तक हो चुका है । जहां भवाली रोड व माल रोड को जोड़ने वाले तिराहे से बिजली के पोल हटा दिए हैं और गांधीजी की प्रतिमा के सामने की रेलिंग तोड़कर चौराहे को काफी चौड़ा कर दिया है । साथ ही केंट क्षेत्र से जुड़े नाले से अतिक्रमण हटा कर उसे पाटा जा रहा है ।

ALSO READ:  कैंची धाम के स्थापना दिवस समारोह की प्रशासन ने की चाक चौबंद व्यवस्था, शटल सेवा व टैक्सियों का किराया तय हुआ ।

 

इस क्रम में अब मल्लीताल चीना बाबा चौराहे को चौड़ा किया जाना है । जहां शाकिर अली व एक अन्य द्वारा अपना अतिक्रमण स्वयं हटाया जा रहा है । उन्हें आज रविवार तक अपना अतिक्रमण हटाने को कहा गया है अन्यथा सोमवार से बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है । चीना बाबा चौराहे से सुलभ शौचालय को तोड़कर नीचे बनाया जाना है साथ ही बिजली का पोल भी हटाया जाना है । चीना बाबा चौराहे से मन्नू महारानी चौराहे को जाने वाली सड़क के किनारे स्थित टेलीफोन एक्सचेंज की दीवार भी कुछ पीछे होनी है ।

ALSO READ:  देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ नैनीताल का वार्षिक चुनाव 14 जून को, अमित सहदेव बने मुख्य चुनाव अधिकारी

 

मन्नू महारानी चौराहे के भी जल्दी ही चौड़ीकरण होना है ।

You missed

You cannot copy content of this page