खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । कुमाऊं विश्व विद्यालय डी एस बी परिसर रसायन विज्ञान विभाग की प्रो. गीता तिवारी को एक्सीलेंस इन रिसर्च अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है । जबकि संस्कृत विभाग की प्रो. लज्जा भट्ट को टीचर ऑफ द ईयर 2023 पुरुस्कार प्राप्त हुआ है ।
  दोनो प्राध्यापकों को उक्त पुरुस्कार देहरादून इंटरनेशनल  साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल 2023 में 29 अक्टूबर को डी आई टी यूनिवर्सिटी देहरादून में प्रदान किया जाएगा।
प्रो.गीता तिवारी को टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड पूर्व  में मुख्यत्री के हाथो मिल चुका है ।कार्यक्रम यूकॉस्ट, यूसर्क,ओएनजीसी व डी आई टी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित किया जा रहा है ।फेस्टिवल 27अक्टूबर से प्रारंभ होगा ।
इसके अलावा वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व  शोध  छात्र तथा  वर्तमान में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.बलवंत रावत को टीचर्स ऑफ द ईयर अवार्ड 2023 से सम्मानित किया जाएगा । डॉ. रावत ने स्वर्गीय डॉ. आर एस रावल तथा प्रो ललित तिवारी  डी एस बी परिसर के निर्देशन में  पी एच डी की है तथा ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून में सहायक प्रोफेसर हैं ।
 कूटा ने प्रो. गीता तिवारी , प्रो. लज्जा भट्ट ,डॉ. बलवंत रावत को बधाई एवम शुभकामनाएं दी है ।

You missed

You cannot copy content of this page