खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊं विश्व विद्यालय डी एस बी परिसर के भौतिक विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर एच सी चन्दोला विज्ञान संकायाध्यक्ष बनाये गए हैं । जो प्रो0 ए बी मेलकानी का स्थान लेंगे जो 28 फरवरी को सेवानिवृत हो रहे हैं ।

देखें यह आदेश-::

कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल (उत्तराखण्ड) KUMAUN UNIVERSITY, NAINITAL (UTTARAKHAND)

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची, उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल । कुछ आई ए एस और पी सी एस अधिकारियों के विभागों में बदलाव,

कार्यालय आदेश

प्रो0 ए0बी0 मेलकानी, संकायाध्यक्ष, विज्ञान संकाय का दिनांक 28-02-2023 को विश्वविद्यालय सेवाओं से सेवानिवृत्त होने के फलस्वरूप, कुलाधिपति सचिवालय के आदेश संख्या 1290 / जी०एस० / शिक्षा / सी0- 3-11/2016 के अनुपालन एवं विश्वविद्यालय परिनियम संख्या 2.20 एवद् प्रतिस्थापित व्यवस्था के अन्तर्गत मा० कुलपति जी के अनुमोदनोपरान्त, वरिष्ठता एवं चक्रानुक्रम के आधार पर प्रो० एच०सी० चन्दोला, भौतिक विज्ञान विभाग को दिनांक 01-03-2023 से अथवा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 03 वर्ष अथवा सेवानिवृत्ति की तिथि (जो भी पहले हो) तक के लिए, विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया जाता है।

ALSO READ:  32 महीने बाद कल 30 मई को है अधिक मास में आने वाला पूर्णिमा व्रत,

(दिनेश चन्द्रा)

कुलसचिव

You cannot copy content of this page