खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  प्रो0 जगन्नाथ जोशी के निधन पर कुमाऊँ विश्व विद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

 

प्रो0 जोशी  संस्कृत विभागाध्यक्ष, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल डी लिट मानद उपाधि, शास्त्री, राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान ( मानव संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार ) द्वारा शास्त्रचूड़ामणि विद्वान उपाधि, यूजीसी वृहत शोध परियोजना में कुमाऊं में ज्योतिष परंपरा के प्रधान अन्वेषक ,कई पुस्तकों के रचयिता, व्याख्याकार और संपादक रहे।

ALSO READ:  नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के सचिव व जी एम कुमाऊं मंडल विकास निगम बदले गए ।

 

उन्होंने अनेक मूल लेखन, व्याख्या और संपादन के रूप में पुस्तकें लिखी। प्रो जोशी का तल्लीताल तथा हल्द्वानी में आवास है उनकी पुत्री प्रो कमला पंत एमबीपीजी कॉलेज में संस्कृत की प्रोफेसर है तथा बेटा बेंगलुरु में रहते है । प्रो जोशी 1998में सेवा निवृत हुए ।प्रो जोशी का निधन बेंगलुरु में हुआ तथा वही अंतिम संस्कार किया गया ।कूटा अध्यक्ष प्रो0 ललित तिवारी ,डॉक्टर विजय कुमार ,डॉक्टर सोहैल जावेद ,डॉक्टर दीपक कुमार ,डॉक्टर दीपिका गोस्वामी ,डॉक्टर प्रदीप ,डॉक्टर पैनी जोशी ,डॉक्टर गगन होती ,डॉक्टर मनोज धूनी ,डॉक्टर सीमा चौहान ने शोक व्यक्त किया है।

You missed

You cannot copy content of this page