खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेन्द्र सिंह बर्गली को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय ने विश्व के शीर्ष 2 फीसदी वैज्ञानिक 2024 सूची  सिंगल ईयर श्रेणी में शामिल किया है ।

   प्रो. बरगली को इकोलॉजी तथा  कृषि विज्ञान के क्षेत्र में ये उपलब्धि मिली है । वर्ष 2024 में प्रो.बर्गली को  वैश्विक रैंकिंग  100890 रही तथा  इकोलॉजी में  1481  तथा कृषि विज्ञान में 1798 वां स्थान प्राप्त हुआ । प्रो.बर्गली इकोलॉजी, एग्रोफोरेस्टी, पादप मृदा विज्ञान, प्राकृतिक संसाधन प्रबन्धन के क्षेत्र में शोधरत हैं । उनकी इस उपलब्धि पर कूटा अध्यक्ष व विभागाध्यक्ष प्रो.ललित तिवारी, डॉ.सुषमा टम्टा, डॉ.नीलू लोधियाल, डॉ.अनिल बिष्ट, डॉ.कपिल, डॉ. नवीन पांडे, डॉ. प्रभा पंत, डॉ.हेम जोशी, डॉ.हिमानी कार्की ने बधाई दी है।

You missed

You cannot copy content of this page