नैनीताल । कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डी.एस.बी. परिसर, नैनीताल के पूर्व छात्र एवं 1991 बैच के आईएएस अधिकारी  मनोज पंत को पश्चिम बंगाल का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। मनोज पंत अल्मोड़ा उत्तराखंड  निवासी हैं और उन्होंने अपनी शिक्षा डी.एस.बी. परिसर, नैनीताल से प्राप्त की।

मनोज पन्त ने साल 1990 में यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की थी। आईएएस प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें 1991 बैच के आईएएस अधिकारियों की सूची में शामिल किया गया और पश्चिम बंगाल कैडर अलॉट किया गया।

ALSO READ:  आदेश-: नैनीताल जिले के प्रत्येक न्याय पंचायत में लगेगा "जन सुविधा शिविर"। मुख्य विकास अधिकारी ने तय किये नोडल अधिकारी ।

 

उनकी इस उपलब्धि पर कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो. दीवान एस. रावत ने कहा कि पहाड़ के मेधावियों ने अपनी प्रतिभा के बलबूते पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि देश की प्रशासनिक और पुलिस सेवाओं में पहाड़ मूल के अधिकारियों की हमेशा से एक विशेष पहचान रही है। 1991 बैच के आईएएस अधिकारी  मनोज पंत को उनके अनुभव और विशेषज्ञता के कारण यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ALSO READ:  नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद डॉ. मंजूनाथ टी सी ने नैनीताल के एस एस पी का पदभार ग्रहण किया ।

उनका पश्चिम बंगाल का मुख्य सचिव बनना कुमाऊँ विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है।

श्री मनोज पंत की नियुक्ति से कुमाऊँ विश्वविद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और पूर्व छात्रों में गर्व और खुशी की लहर  है। विश्वविद्यालय के अन्य पूर्व छात्रों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके इस नए पद पर कामयाबी की उम्मीद जताई है।

Ad Ad

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page