खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । 20 व 21 फरवरी को देहरादून के आमवाला बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन में आयोजित 2 दिवशीय राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में बैडमिटन प्रतियोगिता में नैनीताल के गौरव सिंह नयाल ने रजत पदक हासिल कर जनपद व शहर वासियों को नाम रोशन किया ।

ALSO READ:  नैनीताल की टैक्सी यूनियन के प्रार्थना पत्र की सुनवाई में हाईकोर्ट ने दिए अहम निर्देश ।

बता दें कि कुछ माह पूर्व ही खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य  ने बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन का उद्घाटन किया है जिससे धीरे धीरे सभी प्रतिभावान खिलाड़ियो को अपना हुनर दिखाने का मौका मिल रहा है ।
गौरव सिंह नयाल  पैरा बेडमिन्टन खिलाड़ी हैं और वर्तमान में डीएसए नैनीताल के बेडमिंटन हाल में बच्चों को बेडमिंटन का प्रशिक्षण दे रहे हैं, जिनकी निर्देशन में  कई स्थानीय बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं में  पदक जीत चुके हैं ।

You cannot copy content of this page