खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल के वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश साह की पुत्री अपूर्वा साह सेना में लेफ्टिनेंट (जज एडवोकेट जनरल विभाग) बनी हैं । उन्होंने आज ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई से ट्रेनिंग पूरी की और आज ट्रेनिंग पूरी करने के बाद जज बनी हैं । उन्हें पहली पोस्टिंग लेह में मिली है । अपूर्वा साह सेना में जज रेंक हासिल करने वाली उत्तराखण्ड की दूसरी लड़की हैं ।

ALSO READ:  लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ नैनीताल की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा, महेंद्र बिष्ट चौथी बार बने निर्विरोध अध्यक्ष,

अपूर्वा साह के पिता अखिलेश साह नैनीताल में अधिवक्ता हैं । जबकि माँ संगीता साह गृहणी हैं । उनकी बड़ी बहन व उनके पति इंफोसिस कम्पनी  कनाडा में हैं । अपूर्वा की 12वीं तक कि पढ़ाई सेंट मैरी कॉन्वेंट से हुई । जबकि लॉ व एल एल एम की डिग्री उन्होंने सिल्वाई सेठ पूना प्राप्त की । साथ पी जी डिप्लोमा एच एल एस आई यू बंगलौर से किया ।

ALSO READ:  मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज के संयोजन में विद्यालय के मैदान में ब्लॉक स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

ओ टी ए, चेन्नई में आज हुई पासिंग आउट परेड में अपूर्वा साह जूनियर अंडर ऑफिसर थी । अपूर्वा की इस उपलब्धि से उनके शुभचिंतकों,परिजनों व शहरवासियों में खुशी का माहौल है ।

You missed

You cannot copy content of this page