खबर शेयर करें 👉

*पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 24 जुलाई को मतदान, संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित*

नैनीताल 22 जुलाई 2025 (सू.वि.): राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में जनपद नैनीताल के विभिन्न विकासखंडों में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण का मतदान 24 जुलाई 2025 (गुरुवार) को होगा। इसमें विकासखंड ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ एवं बेतालघाट सम्मिलित हैं।

ALSO READ:  ​भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने ज्योलीकोट और भवाली क्षेत्र में किया सघन जनसंपर्क, घर घर जाकर स्थानीय लोगों से की मुलाकात,

इसके अलावा दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई 2025 (सोमवार) को विकासखंड भीमताल, हल्द्वानी, कोटाबाग और रामनगर में संपन्न होगा।

निर्वाचन कार्य को सुचारू एवं निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए इन तिथियों को संबंधित मतदान क्षेत्रों में स्थित सरकारी/अर्धसरकारी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों, अर्द्ध-निजी एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों को अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही उक्त क्षेत्रों में स्थित कोषागार एवं उपकोषागार भी बंद रहेंगे।

ALSO READ:  अति आवश्यक सूचना -: अल्मोड़ा-क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी व हल्के वाहनों का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित, वैकल्पिक मार्ग से चलेंगी बसें और गाड़ियां,

You cannot copy content of this page