खबर शेयर करें 👉

दो लोगों के आपसी विवाद में बनभूलपुरा थाना  क्षेत्र हल्द्वानी में  एक महिला को छत से नीचे फेंक दिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई। बताया गया है कि दो  किरायेदारों के बीच आपसी छींटाकशी के बाद विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष ने 21 वर्षीय मंजू पत्नी कुलदीप को तीन मंजिल छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश गांव का रहने वाली है जो अपने परिवार के साथ किराए में रहती थी। महिला पांच महीने को गर्भवती थी। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक भूपेंद्र सिंह धौनी, बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी जांच में जुट गए हैं।

You missed

You cannot copy content of this page