खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊं विश्व विद्यालय ने विश्व विद्यालय के प्रशासनिक भवन,डी एस बी परिसर,भीमताल परिसर में समूह ग के विभिन्न पदों के लिये 8 फरवरी को जारी विज्ञप्ति को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया । कुलसचिव की ओर से जारी सूचना में उक्त जानकारी दी गई है ।

ALSO READ:  उत्तराखंड उपनल कर्मचारी संघ की अवमानना याचिका की सुनवाई में सरकार ने दिया जबाव,

विश्व विद्यालय के नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिये 13 फरवरी से ऑन लाइन आवेदन पत्र भरे जाने थे । जिसके लिये बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करने का प्रयास कर रहे थे । लेकिन विश्व विद्यालय के पोर्टल में आवेदन न हो पाने से उनमें निराशा थी ।

ALSO READ:  मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज के संयोजन में विद्यालय के मैदान में ब्लॉक स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

यह है विज्ञप्ति–:

कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल (उत्तराखण्ड) KUMAUN UNIVERSITY, NAINITAL (UTTARAKHAND)

विज्ञप्ति-:

कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा शिक्षणेत्तर पदों की विज्ञप्ति सं. सामान्य/ पीईआर/1117/2023/1203 एवं 1204 दिनांक 08.02.2023 को तकनीकी कारणों से अग्रिम आदेशों तक स्थगित  किया जाता है।

कुलसचिव

You cannot copy content of this page