खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  शिल्पकार सभा नैनीताल द्वारा कुमाऊँ केसरी स्व0 खुशीराम की 136 वीं जयंती के मौके पर डॉ0 अम्बेडकर भवन में सभा का आयोजन किया गया।

   सभा की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष संजय कुमार संजू व संचालन महामंत्री रमेश चन्द्रा ने किया। सभा में बोलते हुए  महामंत्री रमेश चन्द्रा ने कहा कि स्व0 खुशी राम ने अपने समाज के लिए अविस्मरणीय कार्य किये । जिनमें  हजारों शिल्पकारों को पचीस हजार एकड़ जमीन दिला कर बसाया ।  सभा के अध्यक्ष व स्व0 खुशीराम के पौत्र संजय कुमार संजू  ने कहा कि स्व0 खुशीराम ने जनेऊ संस्कार कार्यक्रम चलाकर समाज मे चेतना जगाने का काम किया । इस कार्य के लिए उन्होंने  अन्य लोगों विरोध का सामना भी करना पड़ा, पर वे कभी  घबराये नहीं । अन्य वक्ताओं ने भी स्व0 खुशी राम को शिद्दत से याद कर उनके द्वारा बताए मार्ग पर चलने पर जोर दिया । सभा में चंदन राम, सुरेश चंद्र, राजेन्द्र प्रसाद, देवेंद्र प्रकाश, राहुल कुमार, नारायण प्रसाद, हरीश राम, मनोज कुमार, नरेश चंद्र व जगदीश चंद्र आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। संचालन महामंत्री रमेश चन्द्रा ने किया ।

You missed

You cannot copy content of this page