खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । संभागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी संदीप सैनी ने बताया कि फिटनेस सेंटर में सरकार द्वारा निर्धारित फ़ीस और नियम के तहत ही प्राइवेट फिटनेस सेंटर में वाहनों का फिटनेस किया जा रहा है । वाहनों के अलग-अलग कैटेगरी के लिए सरकार द्वारा निर्धारित फ़ीस निर्धारित किया गया है । जहां फिटनेस सेंटर द्वारा इंस्पेक्शन चार्ज, ग्रीन सेस, यूजर चार्ज, सर्टिफिकेट फीस लिया जायेगा ।सरकार द्वारा 15 साल पुरानी टैक्सी -मैक्सी वाहनों की फीस ₹1500 निर्धारित किए गए जबकि 15 साल से ऊपर के टेक्सी मैक्सी वाहनों को ₹1900 चुकाने होंगे ।
15 साल से कम टू व्हीलर के लिए ₹1300 जबकि 15 साल से ऊपर दो पहिया वाहनों के लिए ₹1400 चुकाने होंगे । 15 साल से कम तीन पहिया वाहनों को ₹1500 चुकाने होंगे जबकि 15 साल से ऊपर के तीन पहिया वाहनों को ₹1900 चुकाने होंगे ।
इसके अलावा 15 साल से कम छोटे ट्रक और बस को ₹1900 चुकाने होंगे जबकि 15 साल से ऊपर छोटे ट्रक और बस को ₹2200 चुकाने होंगे । इसके अलावा 15 साल से कम हैवी ट्रक के लिए ₹1900 चुकाने होंगे जबकि 15 साल से ऊपर वाले हैवी ट्रक के लिए फिटनेस के लिए 2400 ₹देने होंगे ।
संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि बढ़ते सड़क हादसों के देखते हुए सरकार द्वारा नई पॉलिसी के तहत वाहनों को निजी फिटनेस सेंटर के माध्यम से अति आधुनिक मशीनों से वाहनों की फिटनेस की जा रही है ।
उन्होंने कहा कि फिटनेस सेंटर में अगर कोई वाहन अनफिट होता है तो उसकी फिटनेस नहीं होगी । फिटनेस सेंटर में फेल हुए वाहनों को ठीक करने के बाद वाहन स्वामी अपने वाहनों को फिटनेस कर सकता है ।
प्राइवेट फिटनेस को लेकर गाड़ी मालिक सवाल भी खड़े कर रहे हैं ऐसे में परिवहन विभाग ने कहा है कि अभी तक उनके पास किसी तरह की कोई लिखित शिकायत नहीं आई है अगर कोई शिकायत आती है तो फिटनेस सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

You missed

You cannot copy content of this page