खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । वाणिज्य संकाय डी एस बी परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में शनिवार को प्रो.एसएस खनका रिटायर्ड प्रोफेसर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट, वित्त मंत्रालय,भारत सरकार,फरीदाबाद हरियाणा ने वाणिज्य विभाग में विद्यार्थियों तथा फैकल्टी के मध्य व्याख्यान दिया ।

उन्होंने विभिन्न मोटिवेशनल वीडियो तथा स्लाइड के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने के मंत्र दिए। उन्होंने सुधा चंद्र क्लासिकल डांसर और अरुणिमा सिन्हा माउंट एवरेस्ट विजेता के वीडियो से विद्यार्थियों को अभिप्रेरित किया। प्रो0 खनका ने फैकल्टी को सास भी कभी बहू थी के उदाहरण से विद्यार्थियों को शिक्षण व्यवहार करने के टिप्स दिए । कहा आज जहां विद्यार्थी हैं कल हम उनकी जगह थे उसी माइंड सेट से विद्यार्थियों के प्रति व्यवहार करना चाहिए।

ALSO READ:  कैसे संवरेगा भविष्य, 1 प्रवक्ता के भरोसे चल रहा बेतालघाट का एकमात्र राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, उनके पास प्रभारी प्रधानाचार्य का चार्ज भी, साइंस वर्ग में इस वर्ष नहीं हुए कोई प्रवेश, व्यापार मंडल ने बी ई ओ, को सौंपा ज्ञापन ।

 

इधर आज ही वाणिज्य विभाग में शोध छात्र मोहित सिंह बिष्ट की अंतिम पी एच डी मौखिकी परीक्षा भी संपन्न हुई। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष वाणिज्य संकाय के रूप में डॉ आरती पंत, प्रो.एसएस खनका,प्रो.कमल जोशी, पूर्व प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट, प्रो.ललित तिवारी निदेशक रिसर्च एंड डेवलपमेंट कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, प्रो.युगल जोशी, इनफॉर्मेशन साइंटिस कुमाऊं विश्विद्यालय नैनीताल, डॉ.विजय कुमार , डॉ.निधि वर्मा, डॉ.हिमानी जलाल , श्रीमती अंकिता आर्या, डॉ.तेज प्रकाश,श्रीमती पूजा जोशी, शिक्षणेत्तर कर्मचारी अनिल ढैला, घनश्याम पालीवाल ,श्रीमती राधा देवी तथा विशन चंद्र उपस्थित रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page