खबर शेयर करें 👉

बारात में शामिल होकर लौट रहे तीन दोस्त बाइक रपटने से तीन दिन पूर्व कमेडी देवी थाना क्षेत्र बागेश्वर में घायल हो गए थे । जिनमें से एक युवक को सुशील तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती किया गया था । जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार कांडा के सेरी गांव निवासी 35 वर्षीय दीपक सिंह पुत्र किशन सिंह गत 05 मार्च को बारात में शामिल होने के लिए कमस्यारघाटी क्षेत्र के रावतसेरा गया था। वापिसी में सार्थियों के साथ बाइक से लौट रहा था कि सानिउडयार के एक मोड़ पर उनकी बाइक रपट गई। इस हादसे में दीपक के सिर और छाती में चोट लगी, जबकि दो अन्य को हल्की चोट आई ।  तीनों  घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा व उसके बाद बागेश्वर रेफर किया गया था । लेकिन दीपक सिंह की हालत बिगड़ती देख उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती किया था । जहां उसने दम तोड़ दिया ।

You missed

You cannot copy content of this page