खबर शेयर करें 👉

*दिनांक 30/11/2025 रविवार को श्री कैंची धाम यात्रा रूट में वाहनों का दबाव अधिक होने पर प्रात: 08:00 बजे से पर्यटक वाहनों एवं भारी वाहनों हेतु यातायात / डायवर्जन प्लान*-

* नैनीताल व ज्योलिकोट से कैंचीधाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को भवाली सैनिटोरियम में पार्क कर पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम भेजा जाएगा ।

* भीमताल मार्ग से कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को विकास भवन भीमताल में पार्क कर पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा।

ALSO READ:  टीईटी से मुक्ति और पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों का हल्लाबोल, हल्द्वानी में निकाला जोरदार जुलूस,

* हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन भीमताल रोड से खुटानी से मुक्तेश्वर व रामगढ़ होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

* ज्योलिकोट मार्ग से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन नैनी बैंड सैनिटोरियम बाईपास से नैनी बैंड तिरछाखेत से खुटानी से मुक्तेश्वर होकर जाएंगे अथवा यातायात सामान्य होने तक गेठिया क्षेत्र में रुके रहैंगे।

ALSO READ:  कुमाऊं विश्वविद्याल के पूर्व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ कर्मचारी नेता  नरेन्द्र सिंह रजवार का आकस्मिक निधन,

* अल्मोडा/रानीखेत/बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जाने वाले भारी वाहन क्वारब से रामगढ़, मुक्तेश्वर से खुटानी होते हुए भीमताल से अपने गंतव्य को जाएंगे। अथवा यातायात सामान्य होने तक जनपद सीमा पर रोके जाएंगे।

* आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि का आवागमन सुचारू रहेगा।

*नोट*-वाहनों का दबाव कम होने पर यातायात व्यवस्था सामान्य की जाएगी।

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस*

You missed

You cannot copy content of this page