खबर शेयर करें 👉

*दिनांक 16/11/2025 रविवार को कैंची धाम यात्रा रूट में वाहनों का दबाव अधिक होने पर प्रात: 08:00 बजे से पर्यटक एवं भारी वाहनों हेतु यातायात / डायवर्जन प्लान*-

* नैनीताल व ज्योलिकोट से कैंचीधाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को भवाली सैनिटोरियम में पार्क कर पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम में दर्शन कराए जाएंगे।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति आलोक वर्मा ने दिया इस्तीफा, विधि एवं न्याय मंत्रालय ने इस्तीफा मंजूर किया, क्या है इस्तीफे का कारण ?

* भीमताल मार्ग से कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को विकास भवन भीमताल में पार्क कर पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम में दर्शन कराए जाएंगे।

* हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन भीमताल रोड से खुटानी से मुक्तेश्वर व रामगढ़ होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

ALSO READ:  उत्तराखंड में मौसम का यैलो अलर्ट: अगले 24 घंटों में तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका,

* आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि का आवागमन सुचारू रहेगा।

* अल्मोडा/रानीखेत/बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जाने वाले भारी वाहन क्वारब से रामगढ़, मुक्तेश्वर से खुटानी होते हुए भीमताल से अपने गंतव्य को जाएंगे।

*नोट*-वाहनों का दबाव कम होने पर यातायात व्यवस्था सामान्य की जाएगी।

You cannot copy content of this page