खबर शेयर करें 👉

भीमताल ।
भीमताल ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज रौंशील में शिक्षा सत्र 2024- 25 के लिए राजकीय शिक्षक संघ की विद्यालय शाखा इकाई का गठन किया गया ।

राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व मंडलीय मंत्री डॉ. कन्नू जोशी के दिशा निर्देशन में संपन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया में सर्वसम्मति से  सुंदर प्रकाश आर्य को अध्यक्ष तथा  नवीन चंद्र भट्ट को शाखा मंत्री चुना गया  ।इसके अतिरिक्त डॉ. संजय धनिक तथा सावित्री पांडे को उपाध्यक्ष, नरेंद्र नाथ को कोषाध्यक्ष, प्रताप सिंह कुल्याल को संयुक्त मंत्री तथा चंद्रशेखर जोशी को आय व्यय निरीक्षक चुना गया । राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हेम त्रिपाठी ने सभी नवनिर्वाचित साथियों को बधाई देते हुए एकजुट रहने की अपील की ।

ALSO READ:  पूर्व अपर सचिव आर सी लोहनी की पुस्तक "सेवा विधि" का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन: अब एक ही जगह मिलेगी नियमों और शासनादेशों की जानकारी ।

 

विद्यालय शाखा इकाई ने सर्वसम्मति से प्रधानाचार्य सीधी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने तथा शीघ्र ही सभी स्तर की पदोन्नति सूची निर्गत करने की मांग की ।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची --: उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: आई ए एस अधिकारियों के दायित्वों में भारी बदलाव, देखें सूची ।

इस अवसर पर डॉ. सुरेश राय, इसरार अहमद, दिनेश प्रसाद, ममता पांडे, नित्यानंद कांडपाल, आभा वर्मा, डॉक्टर कन्नू जोशी, महेंद्र चिलवाल, हेम त्रिपाठी उपस्थित रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page