खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जिला पंचायत नैनीताल में कार्यरत कर्मचारी विजय कुमार आर्य के निधन पर जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया,उपाध्यक्ष आनन्द सिंह दरमवाल,अपर मुख्य अधिकारी पी एस बिष्ट, जिला अभियंता डी एस नेगी सहित समस्त जिला पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत स्टॉफ ने शोक व्यक्त किया है । विजय कुमार के निधन पर मंगलवार को जिला पंचायत कार्यालय शोक में बंद हो गया ।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सात अधिवक्ताओं को किया वरिष्ठ अधिवक्ता नामित,

बताया जाता है कि विजय कुमार करीब 50 वर्ष के थे । वे जिला पंचायत में अनुसेवक के पद पर कार्यरत थे ।  नैनीताल के निकट ताकुला निवासी विजय कुमार अपने पीछे एक विवाहित पुत्री, पत्नी,एक अविवाहित पुत्री व पुत्र को छोड़ गए हैं । उनका आज रानीबाग चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया गया । विजय कुमार का कुछ वर्ष पूर्व पांव फ्रेक्चर हो गया था  । उनकी एक विवाहित पुत्री की किडनियां फेल होने से कुछ समय पूर्व निधन हो गया था ।

You cannot copy content of this page