खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। विगत देर रात्रि  सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत हो गई। वही दूसरा युवक घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा एच एम टी रानीबाग के पास हुआ है ।  हादसे की सूचना पर काठगोदाम चौकी इंचार्ज फिरोज आलम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

ALSO READ:  नैनीताल की भाजपा नेत्री विमला अधिकारी को मिली अहम जिम्मेदारी,पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई,

बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त रानीबाग पार्टी से देर रात अपनी बाइक से  घर लौट रहे है थे तभी एचएमटी के पास हादस हो गया। सेना के जवान भगवान रावत उम्र 27 की मौके पर ही मौत हो गई। वही घायल का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ALSO READ:  झटका -: जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशान्त जोशी की अदालत ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

बताया गया है कि  मृतक अल्मोड़ा के हतौली ग्रामसभा स्थित सैराघाट निवासी है । वर्तमान में उनकी तैनाती आरआर जम्मू-कश्मीर में थी। वहां का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनकी तैनाती राजस्थान में हुई थी। नई तैनाती पर जाने से पहले भगवान सिंह एक महीने की छुट्टी पर घर आए हुए थे। इन दिनों वह हल्द्वानी में अपने दोस्त गौरव बिष्ट के पास रुके थे।

You missed

You cannot copy content of this page