खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल में कई वर्षों तक पत्रकार रहे अनिल बडोला का गुरुवार की दोपहर में निधन हो गया । वे करीब 61 वर्ष के थे ।

 

मल्लीताल चार्टन लॉज निवासी अनिल बडोला साप्ताहिक समाचार पत्र सीमांचल के  संपादक व सीमांचल प्रेस के प्रोपराइटर भी रहे । स्व.अनिल बडोला ने सीमांचल प्रेस बिकने के बाद कई समाचार पत्रों में काम किया । लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्होंने पत्रकारिता छोड़ दी थी । बताया गया है कि वे अपनी बहन की देखरेख में थे । जबकि उनकी पत्नी व बच्चे उनसे अलग रहते थे । उनका गुरुवार की शायं को पाइंस स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया ।

ALSO READ:  वीडियो -- नैनीताल में मूसलाधार बारिश, स्कूली बच्चों की हुई फजीहत,

 

स्व.अनिल बडोला के पिता स्व.बी एन बडोला नैनीताल के जाने माने पत्रकार रहे हैं । अनिल बडोला के निधन पर नैनीताल के पत्रकारों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है ।

You missed

You cannot copy content of this page