खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 27 मई को होने वाले चुनाव के लिये नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है । आज अपरान्ह तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी और सोमवार 23 मई को नामांकन पत्र जमा होंगे । 24 मई को नामांकन पत्रों की जांच व 25 मई को जनरल गैदरिंग होगी ।

ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी योगेश पचौलिया ने बताया कि 20 मई की शाम को करीब 1200 अधिवक्ताओं की वोटर लिस्ट जारी की गई है । लेकिन मतदान में वही अधिवक्ता भाग लेंगे जिन्होंने ऑल इंडिया बार का एक्जाम पास किया होगा । साथ ही “वन बार, वन वोट” का नियम भी प्रभावी होगा । इस नियम के अनुसार यदि अधिवक्ता ने दूसरे बार में मतदान किया हो तो वह यहां वोट डालने का अधिकारी नहीं होगा । बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर हाईकोर्ट बार में चुनावी गहमागहमी बढ़ने लगी है और संभावित प्रत्याशी अधिवक्ताओं से वोट एन्ड स्पोर्ट के लिये सम्पर्क करने में जुटे हैं ।

ALSO READ:  रामगढ़ विकासखंड के ग्राम हली (शेरा) में तीन वर्ष पूर्व आई आपदा के बाद आपदा राहत में निर्माणाधीन नाले का निर्माण आधे में ही छोड़ा गया, भाजपा नेता हेम आर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन,

You missed

You cannot copy content of this page