खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  विमर्श  संस्था द्वारा रविवार को महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के साथ गोष्ठी का आयोजन कर उन्हें महिला स्वास्थ्य व महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी गई ।

      गोवर्द्धन हॉल मल्लीताल में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन भावना कुंवर ने किया । गोष्ठी में गायत्री दरमवाल द्वारा महिला दिवस के इतिहास की विस्तृत जानकारी दी  । उन्होंने बताया कि 7 से 12 मार्च तक विमर्श संस्था द्वारा महिला जागरूकता अभियान  चलाया जा रहा है ।  जिसमें महिलाओं को स्वयं की देखभाल  व मानसिक खुशहाली, महिलाओं के काम के महत्व व उनकी राजनीतिक भागीदारी, यौन व प्रजनन और महिला स्वास्थ्य  के विषय पर बात की जा रही है ।
  इस अभियान में महिलाओं  के साथ  स्वयं  की देखभाल  व मन की शांति से सम्बंधित  गतिविधियां करायी जा रही हैं ।
 कार्यक्रम में ग्राम  प्रधान  खमारी मंजु बुधलाकोटी,ग्राम प्रधान खलाड़ नीरू बधानी,भगवती बिष्ट ,नीमा जोशी,हंसी अधिकारी, रोशनी,राधा बोहरा आदि द्वारा विचार रखे गये ।
  कार्यक्रम में विमर्श संस्था  से जुड़ी कोटाबाग, बेतालघाट, खुर्पाताल  न्याय पंचायत  की महिलाओं  द्वारा प्रतिभाग  किया गया ।
ALSO READ:  स्थानांतरण सूची - निवेदिता कुकरेती बनी आई जी कुमाऊं, उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले, आईजी और एसपी स्तर पर जिम्मेदारी बदली

You missed

You cannot copy content of this page