खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । प्रथम राष्ट्रपति  डा०राजेन्द्र प्रसाद  के जन्म दिवस के अवसर पर जिला बार एसोसियशन द्वारा अधिवक्ता दिवस का आयोजन किया गया।
  इस मौके पर जिला बार एसोसियशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई । गोष्ठी में पूर्व अध्यक्ष ओंकार गोस्वामी ने सभी अधिवक्ताओं को अपने कार्य सजगता व लगन से करने का आह्वान किया। पूर्व अध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने कहा कि हम सब एडवोकेट एक जुट होकर रहेंगे तो हमारी शक्ति बढ़ेगी व अधिवक्ता हित मे आगे बढ़ेगे ।
अनिल बिष्ट ने सभी अधिवक्ताओं को इस अवसर पर शुभकामनाये दी ।  संजय सुयाल ने कहा कि वकालत मे कई बार वकीलों को दिक्कतें आती हैं उनका समाधान एकता से ही हो सकता है ।
जिला बार के अध्यक्ष भगवत प्रसाद द्वारा कहा कि एकता मे शक्ति होती है और अधिवक्ताओं द्वारा उठाई मांग के आधार पर केन्द्र सरकार अधिवक्ताओं के हित मे कार्य करने को बाध्य हो रही है ।
         इस अवसर पर जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश चन्दोला, अखिल शाह,संजय त्रिपाठी, प्रदीप परगाई, खुर्शीद अहमद, जमीर अहमद,  राजेन्द्र भैसोडा, अनिल कुमार, नागेन्द्र बर्गली, उमेश काण्डपाल, हिमांशु उपाध्याय, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।
ALSO READ:  नैनीताल में दोपहिया वाहनों से प्रवेश शुल्क वसूलने पर रोक, शहरी विकास मंत्री राम सिंह कै ड़ा ने जारी किए निर्देश, विधायक सरिता आर्य सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने किया आभार व्यक्त ।

You missed

You cannot copy content of this page