खबर शेयर करें 👉
नैनीताल।  नैनीताल के वरिष्ठ होल्यार जहूर आलम को आज नैनीताल समाचार के होली मिलन कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। नैनीताल समाचार का यह 32 वां होली मिलन समारोह था ।
        नैनीताल समाचार प्रांगण में आयोजित बैठ होली में  संपादक राजीव लोचन साह ने जहूर आलम के व्यक्तित्व पर आधारित सम्मान पत्र पढा । जिसके बाद उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । इस दौरान शहर के होल्यारों ने बैठ होली की सुंदर प्रस्तुति भी दी ।  इस मौके पर पंकज उप्रेती, धीरज उप्रेती, शुभम मठपाल, शुभम पोखरिया, पंकज जोशी, संजीव भगत, पवन राकेश, मनोज पांडे, अतुल शाह, मुन्नी तिवारी, दिनेश उपाध्याय, प्रताप सिंह खाती, विनीता यशस्वी, मेघा पांडे, विनोद पांडे सहित अन्य होल्यार मौजूद थे।

You missed

You cannot copy content of this page