खबर शेयर करें 👉

*थाना प्रभारी एवं कार्यदाई संस्थाओं को सभी सुरक्षात्मक पहलुओं एवं निर्माण मापदंडों के अनुसार निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के दिए निर्देश*

नैनीताल । एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा रविवार को थाना बेतालघाट के निर्माणाधीन भवन का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

उन्होंने प्रशासनिक भवन के निर्माण के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की और  रिबाउंड हैमर मशीन से बीम कॉलम की स्ट्रेंथ की मांप  की । साथ निर्माण सामग्री की गुणवत्ता व मानचित्र देखकर कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि और थाना प्रभारी को सभी सुरक्षा मापदंडों का पालन करते हुए निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने व कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, ग्रामीणों और शिक्षकों से की मुलाकात,

इस दौरान एस एस पी ने निर्माणाधीन भवन/ भूमि की नाप जोख भी की गई तथा निर्माण कार्य में प्रयोग किए जा रहे मटेरियल की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन कर बुनियादी स्ट्रक्चर मजबूत बनाने, सीसीटीएनएस कार्यालय में लाइट फिटिंग में उच्च गुणवत्ता की वायर का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मिनी फायर स्टेशन तथा आवासीय भवन के निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजने पर चर्चा गई।

ALSO READ:  भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बोहरागांव,नाइसिला, बाना ,पापड़ी में किया जनसंपर्क, डबल इंजन सरकार की योजनाओं का किया प्रचार,

निरीक्षण के दौरान एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी दूरसंचार  रेवाधर मठपाल निरीक्षक एलआइयू  ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक  हरकेश सिंह, थानाध्यक्ष बेतालघाट  विजय नेगी, वाचक  देवेंद्र राजपूत,  जयॉक पाण्डे, सहायक अभियन्ता अस्थाई निर्माण इकाई (मु०), प्रधान कार्यालय उत्तराखण्ड पेयजल निगम,स्टेनो साधना तथा पीआरओ हेमा ऐठानी, भवन लिपिक दीपा समेत कार्यदाई संस्थाओं के अन्य सदस्य और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

 

You missed

You cannot copy content of this page